1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. woman gives birth to 4 children

महिला ने एक साथ 4 बच्‍चों को दिया जन्‍म, प्रसव के बाद 3 की मौत

woman
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक महिला ने मेडिकल कॉलेज में एक साथ चार बच्‍चों को जन्म दिया, जिनमें तीन लड़कियां और एक लड़का शामिल। प्रसव के बाद महिला की तीनों बच्चियों की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।
 
राजकीय मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को शिवानी (28) को प्रसव पीड़ा के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया और उसने एक के बाद एक 4 बच्चों को जन्म दिया।
 
प्रसव के बाद शिवानी की तीनों बच्चियों की मौत हो गई, जबकि एक शिशु जीवित है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शिवानी पूरी तरह से स्वस्थ है। (भाषा)
अगला लेख
मोबाइल ब्‍लास्‍ट ने उड़ा दिया बुजुर्ग का हाथ और गर्दन, हो गई मौत, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां?