1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. crook Arbaaz involved in the Umesh Pal murder case was killed

उमेश पाल हत्याकांड में शामिल बदमाश अरबाज पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया

Arbaaz
प्रयागराज। प्रयागराज में शुक्रवार को हुए उमेश पाल हत्याकांड में शामिल एक बदमाश अरबाज के साथ पुलिस का एनकाउंटर हुआ है। सोमवार की दोपहर अरबाज के साथ पुलिस की मुठभेड़ धूमनगंज इलाके में हुई है। बताया जाता है कि वारदात के बाद से वह नेहरू पार्क इलाके में छिपा था। उसे गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
 
बताया जा रहा है कि उमेश पाल पर हमला करने के बाद अरबाज का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में आया था। पता चला था कि पुरामुफ्ती के सल्लाहपुर निवासी अरबाज नाम का शातिर अपराधी कार चला रहा था। उसने हमला भी किया था। हमलावरों की तलाश में पुलिस लगी थी।
 
सोमवार को क्राइम ब्रांच को पता चला कि वह नीवां क्षेत्र में छिपा है। नेहरू पार्क पर क्राइम ब्रांच की उससे मुठभेड़ हो गई। उसने पुलिस पर गोली चलाई जिससे एक सिपाही जख्मी हो गया। पुलिस ने भी उसे गोली मारी। उसके सीने और पैर में गोली लगी है। धूमनगंज पुलिस ने घायल अरबाज को इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल भेजा है, जहां उसकी मौत हो गई।
 
पुलिस के अनुसार अरबाज को बाहुबली अतीक अहमद का बेहद खास माना जाता था। उसका पिता भी अतीक अहमद की गाड़ी चलाता था। बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के इकलौते गवाह उमेश पाल की शुक्रवार को बेहद निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। उमेश को घर के पास ही गोलियों से छलनी कर दिया गया था। इस दौरान उमेश का एक सुरक्षाकर्मी भी मारा गया था और दूसरा सुरक्षाकर्मी अभी घायल है। उसका इलाज लखनऊ में चल रहा है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
अगला लेख
NEET PG 2023 : सुप्रीम कोर्ट ने नीट-पीजी को टालने के अनुरोध वाली याचिकाओं पर विचार करने से किया इंकार