सम्बंधित जानकारी
- 'दुष्कर्म पीड़िता' ने आरोपी युवक से रचाई शादी, जारी किया वीडियो
- हैवानियत! मथुरा में बच्ची के शव के साथ दुष्कर्म...
- सहीराम का गलत काम, 7 बच्चों के पिता ने किया 10 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म
- मेरठ में 100 साल की महिला से दुष्कर्म के दोषी को अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा
- महोबा में नाबालिग से 4 लोगों ने किया दुष्कर्म
Muzaffarnagar | मुजफ्फनगर में दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट
मुजफ्फरनगर (उप्र)। मुजफ्फरनगर के भोपा गांव में 21 वर्षीय एक युवती ने एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म की कोशिश का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसके कपड़े फाड़ दिए गए। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार को हुई और आरोपी की पहचान गौरव के रूप में हुई है तथा उस पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि गौरव युवती को अकेला पाकर उसके घर में घुस आया था और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अभियान शुरू किया है। (भाषा)
