1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mahoba crime news

महोबा में नाबालिग से 4 लोगों ने किया दुष्कर्म

Mahoba
महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा में एक नाबालिग लड़की से चार लोगों ने बलात्कार किया। 
 
अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम ने शुक्रवार को कहा कि शहर के सुभाष नगर इलाके में हुई इस घटना में बलात्कार करने वाले भी किशोर ही हैं और पीड़िता के घर के बगल में ही रहते हैं। उनमें एक का किशोरी के घर आना जाना भी है।
 
प्रसाद खिलाने के बहाने गुरुवार शाम किशोरी को एक सुनसान जगह पर ले गए और प्रसाद में कोई नशीली चीज मिला के चारों ने बारी-बारी से बलात्कार किया।
 
किशोरी को जब होश आया तो वो रात अपने घर पहुंची और परिवार वालों को पूरी बात बताई। उनमें एक राहुल नाम के किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। 
अगला लेख
जेल में बंद आसाराम को झटका, किताब पर रोक संबंधी याचिका खारिज