सम्बंधित जानकारी
- मेरठ में 3 मंजिला मकान धराशायी, 10 की मौत
- मेरठ में ढह गया तीन मंजिला मकान, 3 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- CM योगी का बड़ा बयान- ज्ञानवापी, साक्षात विश्वनाथजी हैं, दुर्भाग्य से दूसरे शब्दों में लोग मस्जिद कहते हैं
- जिलाधिकारी का एक्स अकाउंट हैक कर राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी की
- स्कूल परिसर में तेंदुआ घुसा, शिक्षकों व कर्मचारियों ने कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई
संभल में सड़क किनारे बैठे ग्रामीणों को पिकअप ने कुचला, 4 की मौत, 5 घायल
संभल (यूपी)। उत्तरप्रदेश में संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क के किनारे बैठे लोगों को एक पिकअप वैन ने कुचल दिया जिसके कारण 4 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे थाना रजपुरा क्षेत्र में भोपतपुर ग्राम के कुछ लोग सड़क किनारे बैठे थे तभी गवा की तरफ से आ रही पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे लीलाधर (60), धारामल (40), ओमपाल (32) और पूरनसिंह (45) की मौके पर ही मौत हो गई और 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा ले जाया गया, जहां से उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
