सम्बंधित जानकारी
- CM योगी का बड़ा बयान- ज्ञानवापी, साक्षात विश्वनाथजी हैं, दुर्भाग्य से दूसरे शब्दों में लोग मस्जिद कहते हैं
- जिलाधिकारी का एक्स अकाउंट हैक कर राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी की
- स्कूल परिसर में तेंदुआ घुसा, शिक्षकों व कर्मचारियों ने कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई
- फलों के जूस में मिलाता था पेशाब, गाजियाबाद पुलिस ने जूस विक्रेता को किया गिरफ्तार
- उत्तर प्रदेश में भारी बारिश, एक दिन में 10 लोगों की मौत, 10 जिलों में रेड अलर्ट
मेरठ में 3 मंजिला मकान धराशायी, 10 की मौत
Meerut news : उत्तर प्रदेश में मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जाकिर कलोनी में 3 मंजिला मकान गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के करीब 15 लोग दब गए। हादसे में कुल 10 लोग मारे गए।
इस मकान के सबसे नीचे वाले एरिया में एक डेरी थी जिसमें पशुओं के दब जाने की भी सूचना मिली है। सूचना मिलने पर NDRF, SDRF, पुलिस और बचाव टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य किया।
मकान गिरने की घटना के बाद मौके पर एडीजी मेरठ जोन डीके ठाकुर, कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, डीएम दीपक मीणा, एसएसपी विपिन ताडा ,सीडीओ नूपुर गोयल, एसपी सिटी मौके पर है।
मृतकों की पहचान सानिया, सिमरा, साजिद, नब्बो, फरहाना, शाकिब, रिम्सा, आलिया, आलिशा और रीजा के रूप में हुई। नदीम, नईम, सादिक, साइना और सोफिया को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta
