1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. uttar pradesh mosque pillar fell in shamli district 2 children died

UP: शामली जिले में मस्जिद का खंभा गिरा, 2 बच्चों की मौत

Uttar Pradesh
मुजफ्फरनगर। उत्तरप्रदेश के शामली जिले में एक मस्जिद का एक खंबा गिरने से 2 बच्चों की मौत हो गई और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि रविवार रात को शब ए बारात के अवसर पर 10 से 12 साल की उम्र के बच्चे मोमिन नगर स्थित मस्जिद में गए थे।
पुलिस ने कहा कि खुर्शीद (12) और मतलूब (12) को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया जबकि समीर (10) की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एक अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मस्जिद में जब लोग नमाज पढ़ रहे थे तब खंबा गिरने की घटना हुई। (भाषा)
अगला लेख
COVID-19 in India : 24 घंटे में कोरोना के 68 हजार से ज्यादा नए मामले, तीन हफ्तों में तीन गुना बढ़े केस, मौत की दर में भी 51% का इजाफा