सम्बंधित जानकारी
- यूपी में 4 चरणों में होगा पंचायत चुनाव, 2 मई को होगी मतगणना
- UP: 2 भाइयों का विवाद सुलझाने गए दरोगा को मारी गोली, मौत, CM योगी ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश, परिवार को 50 लाख की सहायता
- UP में अमिताभ ठाकुर समेत 3 IPS अधिकारियों पर गिरी गाज
- उपमुख्यमंत्री ने दी महायज्ञ में आहुति, बोले- शांति के साथ संपन्न कराए जाएंगे पंचायत चुनाव...
- UP : कुरान मामले पर वसीम रिजवी के खिलाफ प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग
Illegal weapons | बिजनौर में बंदूक बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, 2 लोगों की हुई गिरफ्तारी
बिजनौर। उत्तरप्रदेश के बिजनौर जिले में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के मुताबिक बंदूक फैक्टरी पर मारे गए छापे में 26 अर्द्धनिर्मित तमंचे बरामद किए गए हैं। इस मामले में 2 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।
पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि शेरकोट थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खो बैराज और शमशान के बीच बने सिंचाई विभाग के खंडहरनुमा कमरे में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी चल रही है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार-शुक्रवार की दरमियानी रात वहां पर छापेमारी की कार्रवाई की और 315 बोर और 12 बोर के अर्द्धनिर्मित तमंचे, बंदूक बनाने के उपकरण बरामद किए एवं सदीप सिंह और अमन भारद्वाज नाम के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक घटना स्थल से गिरफ्तार 2नों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। (भाषा)
