1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Uttar Pradesh Government Hikes Dearness Allowance

UP के कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार ने बढ़ाया DA, जानिए कितनी फीसदी हुआ इजाफा?

Uttar Pradesh Government Hikes Dearness Allowance
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के लाखों राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर आई है। सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जिसके बाद अब यह 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। कर्मचारी महंगाई भत्ता बढ़ाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। इस संबंध में औपचारिक आदेश अपर मुख्य सचिव (वित्त) दीपक कुमार की ओर से जारी किया गया है। सरकार का यह निर्णय 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा।
 

लंबे समय से हो रही थी मांग

उत्तर प्रदेश के लाखों राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर आई है। सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जिसके बाद अब यह 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। कर्मचारी महंगाई भत्ता बढ़ाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे।

कब से होगा लागू?

इस संबंध में औपचारिक आदेश अपर मुख्य सचिव (वित्त) दीपक कुमार की ओर से जारी किया गया है। सरकार का यह निर्णय 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा। सरकार के अनुसार इस निर्णय का लाभ लगभग 16 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा। इससे लाखों परिवारों की मासिक आय में वृद्धि होगी।

केंद्र ने भी की थी बढ़ोतरी

केंद्र सरकार ने भी हाल ही में अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए डीए और डीआर में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी की थी। जिन महीनों का भुगतान पुराने डीए के अनुसार हुआ है, उनका अंतर एरियर के रूप में दिया जा सकता है। इसमें समय-समय पर, आमतौर पर साल में दो बार बदलाव किया जाता है, ताकि महंगाई के असर को कम किया जा सके।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
पुलवामा आतंकी हमले का 'धुरंधर' स्टाइल बदला, मास्टरमाइंड हमजा बुरहान PoK में ढेर, Unknown Gunmen के खौफ में आतंक के आका