शुक्रवार, 6 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Good news for government employees in Rajasthan
Last Updated :जयपुर , शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025 (22:30 IST)

Rajasthan : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्‍ता, पेंशनर्स को भी होगा फायदा

Good news for government employees in Rajasthan
Rajasthan News : दीपावली से पहले राजस्‍थान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश की भजन लाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए 3 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों व पेंशनभोगियों को बड़ा लाभ मिलेगा। मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा की मंजूरी के बाद वित्त विभाग ने महंगाई भत्ता बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी और पेंशनधारकों की पेंशन भी बढ़ जाएगी।

खबरों के अनुसार, दीपावली से पहले प्रदेश की भजन लाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए 3 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों व पेंशनभोगियों को बड़ा लाभ मिलेगा।
मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा की मंजूरी के बाद वित्त विभाग ने महंगाई भत्ता बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी और पेंशनधारकों की पेंशन भी बढ़ जाएगी।सरकार का यह फैसला दिवाली से पहले कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। नई दरें 1 जुलाई 2025 से लागू होंगी।

दरअसल, केंद्र सरकार ने हाल ही में अपने कर्मचारियों का डीए बढ़ाया था। इसके बाद राज्य सरकार ने भी यह कदम उठाते हुए कर्मचारियों को राहत दी है। इसका भुगतान जल्द ही बकाया के रूप में भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को महंगाई भत्ता व महंगाई राहत में बढ़ोतरी के वित्त विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
इससे प्रदेश में सातवें वेतनमान के अंतर्गत राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता व पेंशनरों की मंहगाई राहत एक जुलाई से 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गई। राज्य के सरकारी कर्मचारियों को नवंबर में मिलने वाले अक्टूबर के वेतन से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान किया जाएगा। इससे राज्य सरकार पर लगभग 1230 करोड़ रुपए का वार्षिक वित्तीय भार आएगा।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
ग़ाज़ा : बमबारी, ड्रोन हमलों के भय से कांपते घायल बच्चे, 'हम बचने के लिए जाएं कहां'