1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Government Hikes Dearness Allowance for Central Employees
Last Updated :नई दिल्ली , शनिवार, 18 अप्रैल 2026 (18:45 IST)

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्‍ता, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी?

Government Hikes Dearness Allowance for Central Employees
Good News for Central Government Employees : सरकारी कर्मचारियों को सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। इससे कर्मचारियों के वेतन और एरियर में इजाफा होगा। यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के तहत आने वाले सभी कर्मचारियों और पेंशनरों पर लागू होगी। सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) साल में दो बार बढ़ाती है।
 

वेतन और एरियर में होगा इजाफा 

सरकारी कर्मचारियों को सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। इससे कर्मचारियों के वेतन और एरियर में इजाफा होगा। यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के तहत आने वाले सभी कर्मचारियों और पेंशनरों पर लागू होगी।

1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी बढ़ोतरी 

सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) साल में दो बार बढ़ाती है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के बाद इसकी जानकारी दी। इससे पहले अक्टूबर में DA को 55 फीसदी से बढ़ाकर 58 फीसदी किया गया था, जो 1 जुलाई 2025 से लागू हुआ था। बाद में इसका एरियर भी दिया गया था, जिससे कर्मचारियों और पेंशनर्स दोनों को फायदा मिला था।

यह है सरकार का उद्देश्य

लंबे समय से सरकारी कर्मचारी इसका इंतजार कर रहे थे, वो पल आज आ गया है। मान लीजिए किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50000 रुपए है। अभी 58 फीसदी डीए के हिसाब से उसे हर महीने 29000 रुपए डीए मिल रहा है। अगर इसमें 2 फीसदी की बढ़ोतरी होती है, तो डीए 60 फीसदी हो जाएगा और उसे 30000 रुपए मिलने लगेंगे। महंगाई भत्ता (डीए) का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों और पेंशनरों की आय को महंगाई के प्रभाव से बचाना है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें