1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. congress announces rajya sabha candidates meenakshi natarajan nominated from madhya pradesh

Rajya Sabha : कांग्रेस ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, खरगे और पवन खेड़ा को कर्नाटक से, मध्यप्रदेश से मीनाक्षी नटराजन को उतारा

kharge
भाजपा के बाद कांग्रेस ने राज्यसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में संबंधित राज्यों के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। इसमें मध्यप्रदेश से मीनाक्षी नटराजन को टिकट दिया गया है।
कांग्रेस ने राज्यसभा की 7 सीटों के लिए उम्मीदवारों कर्नाटक से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को उम्मीदवार बनाया गया है। सात में से चार उम्मीदवार अगड़ी जाति से, दो दलित और एक अल्पसंख्यक समुदाय से है। मध्यप्रदेश से मीनाक्षी नटराजन, राजस्थान से नीरज डांगी, झारखंड से प्रणव झा और तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवाती को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया गया है।

मीनाक्षी नटराजन और प्रवीण चक्रवर्ती को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है।  राज्यसभा में नेता विपक्ष खरगे शुक्रवार को बेंगलुरु में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी खरगे के नामांकन के मौके पर मौजूद रहेंगे। कर्नाटक में राज्यसभा की 4 सीटें खाली हुई हैं। इसमें से कांग्रेस तीन सीटें जीत सकती है।  Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
फरीदाबाद में बड़ा हादसा, जेवर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान गिरी क्रेन, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका