सम्बंधित जानकारी
- Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां
- भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी
- Hero Super Splendor XTEC 2.0 भारत में लॉन्च, 72kmpl माइलेज और नए फीचर्स के साथ कीमत ₹86,500
- Royal Enfield का आंध्रप्रदेश में बड़ा प्लांट, 2000 नौकरियां और 2200 करोड़ का निवेश
- Triumph Tracker 400 भारत में लॉन्च, अब 350cc इंजन के साथ, कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस का दावा
HF Deluxe Flex Fuel Price : Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor+ और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री
भारत में इथेनॉल आधारित ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी दो लोकप्रिय मोटरसाइकिलों Splendor+ Flex Fuel और HF Deluxe Flex Fuel को लॉन्च कर दिया है। इनकी एक्स-शोरूम कीमत क्रमशः 82,710 रुपए और 72,792 रुपए (दिल्ली) रखी गई है। नई फ्लेक्स-फ्यूल बाइक्स E20 से लेकर E85 तक के इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चल सकती हैं। कंपनी इन्हें जुलाई 2026 से दिल्ली और महाराष्ट्र के चुनिंदा क्षेत्रों में बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी, जबकि इसके बाद पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से लॉन्च किया जाएगा।
दोनों मोटरसाइकिलों में हीरो का 97.2cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जिसे विशेष रूप से फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के अनुरूप अपग्रेड किया गया है। E85 ईंधन पर यह इंजन 8.6hp की पावर और 8.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ज्यादा इथेनॉल मिश्रण के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए बाइक में नया ECU कैलिब्रेशन, नया फ्यूल पंप और सेकेंडरी फ्यूल फिल्टर जैसे बदलाव किए गए हैं।
कंपनी का कहना है कि भारत की सड़कों पर चलने वाली हर तीन मोटरसाइकिलों में से एक Splendor या HF सीरीज की होती है। ऐसे में फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक को बड़े पैमाने पर आम ग्राहकों तक पहुंचाने की दिशा में यह एक अहम पहल मानी जा रही है। कीमत की बात करें तो HF Deluxe Flex Fuel अपने E20 मॉडल से सिर्फ 172 रुपये महंगी है, जबकि Splendor+ Flex Fuel की कीमत मौजूदा मॉडल के मुकाबले 5,153 रुपये ज्यादा रखी गई है।
फीचर्स के तौर पर दोनों बाइक्स में डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। वहीं Splendor+ Flex Fuel में हीरो का i3S (आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम) भी मिलता है, जो बेहतर माइलेज देने में मदद करता है। Edited by : Sudhir Sharma
