1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Uttar Pradesh crime news : rape attempt on 17 girls

शर्मनाक, स्कूल संचालकों ने नशीला पदार्थ पिलाकर की 17 लड़कियों से रेप की कोशिश

Uttar Pradesh
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 2 स्कूलों के मैनेजरों पर 17 लड़कियों को नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ बलात्कार की कोशिश करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई, जब सूर्य देव पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली 17 लड़कियों को प्रैक्टिकल परीक्षा दिलाने के लिए जीजीएस स्कूल में ले जाया गया। उन्हें वहां रातभर रुकना था। पीड़िताओं के परिजन की शिकायत के अनुसार, दोनों आरोपियों ने नाबालिग लड़कियों को नशीला पदार्थ पिलाकर उनका यौन उत्पीड़न किया और बलात्कार करने की कोशिश की।
 
सूर्य देव पब्लिक स्कूल के संचालक योगेश कुमार चौहान और GGS इंटरनेशनल स्कूल के संचालक अर्जुन सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न, नशीला पदार्थ देने और पोक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
 
मुजफ्फरनगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के अनुसार, भाजपा विधायक प्रमोद उटवाल के हस्तक्षेप के बाद एक परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। पुरकाजी पुलिस थाना के प्रभारी विनोद कुमार सिंह को इस मामले में कथित लापरवाही बरतने को लेकर लाइन हाजिर कर दिया गया। 
 
अगला लेख
बिहार में वैक्सीनेशन में फर्जीवाड़ा, मोदी-शाह को भी लगा दी वैक्सीन