सम्बंधित जानकारी
- मंदिर में हर महिला से शादी के लिए पूछ रहा था, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- मनीष गुप्ता केस में योगी सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश
- कानपुर में सपा नेता की सनसनीखेज हत्या, गोली से पंचर की कार, बाहर निकला तो ले ली जान...
- कंगना रनौत ने भगवान राम से की सीएम योगी की तुलना, बनीं इस महत्वपूर्ण परियोजना का ब्रांड एंबेसडर
- बुलंदशहर: दलित छात्रा की सड़क से खींचकर हत्या, गांव की बच्चियां पुलिस से ले रही हैं मोर्चा, हत्यारे की गिरफ्तारी तक नहीं होगा अंतिम संस्कार
कानपुर में ट्रिपल मर्डर, घर के अंदर मिले रस्सी से बंधे पति, पत्नी और बेटे के शव...
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में थाना फजलगंज के अंतर्गत पति,पत्नी व बेटे सहित तीन लोगों की हत्या कर दी गई है वही हत्या की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक के साथ जांच करते हुए साक्ष्य जुटा रही है।वहीं पुलिस गहन छानबीन करते हुए हत्या के बिन्दुओं को खंगाल रही है।
क्या है मामला - कानपुर के फजलगंज चौराहे पर उपनिदेशक विद्युत सुरक्षा कार्यालय के पास एक मकान में राजकिशोर, पत्नी गीता देवी उर्फ बेबी और 12 वर्षीय बेटे नैतिक के साथ रह रहे थे। मकान के बाहर ही बड़े भाई प्रेम किशोर जनरल स्टोर के नाम से परचून की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। शनिवार की सुबह लगभग 8:30 बजे पड़ोसी राजेश ने राजकिशोर के भाई प्रेमकिशोर को फोन किया तो उनकी बेटी निकिता ने बात की।
राजेश ने उसे बताया कि राजकिशोर के घर के बाहर ताला लगा है और एक व्यक्ति उनकी बाइक ले जाते दिखा है। इस पर राजकिशोर परिवार के साथ घर पहुंचे तो मकान और दुकान पर ताले लगे मिले। मोबाइल फोन पर कॉल किया लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर आई पुलिस दुकान के ताले तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई तो नजारा देखकर सभी दंग रह गए। मकान के अंदर राजकिशोर, उनकी पत्नी और बेटे के रक्तरंजित शव पड़े थे। तीनों के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला करके हत्या की गई और सिर को पॉलिथीन से कसकर बांधा गया था। तीनों के शवों को एक जगह लाने के बाद कंबल डालकर हत्या फरार हो गया।
तिहरे हत्याकांड की जानकारी के बाद डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटील भी पहुंचे और डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया।
क्या बोले थाना प्रभारी - थाना प्रभारी ने बताया कि पति, पत्नी और बच्चे की हत्या की गई है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
