UP : चोरों ने BJP नेता के घर को बनाया निशाना, देवी-देवताओं की प्रतिमा समेत कीमती सामान चोरी
Uttar Pradesh News : मथुरा शहर में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता के घर में बने मंदिर से अज्ञात व्यक्ति ने देवी-देवताओं की प्रतिमा सहित चांदी की 11 प्लेट आदि कीमती सामान चोरी कर लिए। चोरी की यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात चौक बाजार में भाजपा की महानगर शाखा के महामंत्री प्रदीप गोस्वामी के घर पर हुई जब वह अपने परिवार के साथ ऊपरी मंजिल पर अपने कमरे में सो रहे थे। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो एक व्यक्ति वहां से सामान लेकर जाता दिखाई दिया है।
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। गोविंद नगर थाना के प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि चोरी की यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात चौक बाजार में भाजपा की महानगर शाखा के महामंत्री प्रदीप गोस्वामी के घर पर हुई जब वह अपने परिवार के साथ ऊपरी मंजिल पर अपने कमरे में सो रहे थे।
उन्होंने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति निचली मंजिल पर बने मंदिर में दाखिल हुआ और चांदी की देवी-देवताओं की प्रतिमाएं, पांच गाय, चार श्रीयंत्र और 11 प्लेट आदि चोरी करके ले गया। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो एक व्यक्ति वहां से सामान लेकर जाता दिखाई दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस उसकी पहचान कर उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें