सम्बंधित जानकारी
- सपा के कार्यक्रम में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगने का आरोप, SP ने दिया जांच का आदेश
- UP Population Policy : CM योगी ने जारी की नई जनसंख्या नीति, SP सांसद बोले-बच्चा पैदा होने से कौन रोक सकता है?
- UP ब्लॉक प्रमुख चुनाव : BJP की बंपर जीत, कई जिलों में जमकर बवाल, पुलिस बनी रही मूकदर्शक
- प्रियंका गांधी के ट्वीट के बाद आजमगढ़ में 'दलित उत्पीड़न' की सियासत गरमाई
- UP Zila Panchayat Results ground Zero report : यूपी पंचायत चुनाव में सत्ता पक्ष ने लहराया परचम, दिखा धनबल, बाहुबल और सत्ताबल का प्रदर्शन
आजम खान की तबीयत फिर बिगड़ी, सीतापुर जेल में बंद हैं सपा सांसद
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान की तबीयत एक बार फिर खराब होने के बाद सोमवार को उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाया गया।
सीतापुर जिला कारागार के जेलर आरएस यादव ने बताया कि आजम को आज सुबह सांस लेने में तकलीफ हुई। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उनकी जांच की, तो उनका ऑक्सीजन का स्तर कम पाया गया। इसके बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें लखनऊ के अस्पताल ले जाने की सलाह दी ।
उन्होंने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को लखनऊ के मेदांता अस्पताल भेजा गया है, जहां कुछ दिन पहले भी उनका इलाज चला था। आजम को पुलिस सुरक्षा के साथ एक एम्बुलेंस में दोपहर करीब दो बजे लखनऊ के लिए रवाना किया गया।
गौरतलब है कि धोखाधड़ी तथा कई अन्य मामलों में सीतापुर जेल में बंद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला इस साल मई में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। संक्रमित पाए जाने के बाद भी उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आजम खान धोखाधड़ी मामले में सीतापुर जेल में बंद हैं। सपा सांसद पर 80 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि ज्यादातर मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है। उनके बेटे अब्दुल्ला आजम पर भी 40 से ज्यादा केस दर्ज हैं।
