1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. snake died after biting the farmer

किसान को काटने के बाद गई सांप की जान, UP के इटावा की घटना

How To Avoid Snakes Entering The House
उत्तरप्रदेश में इटावा जिले के लवेदी इलाके में खेत पर पानी लगा रहे किसान को सांप ने काट लिया लेकिन किसान के बजाय सांप की मौत हो गई। डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त अस्पताल के डॉ. शिवम राजपूत ने सोमवार को बताया कि फ्रेंड्स कालोनी निवासी किसान अरविंद पाठक को खेत पर काम करने के दौरान किसी सांप ने काट लिया था।

परिजनों के साथ पीड़ित किसान जिला अस्पताल में मृत सांप को पॉलिथीन में लेकर आया था। उपचार के बाद किसान पूरी तरीके से स्वस्थ हैं।
 
पीड़ित के अनुसार उसे काटते ही सांप बेसुध हो गया था जिन्हे वह पालीथिन में डाल कर ले आए। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने अरविंद पाठक का उपचार कर उन्हें छुट्टी देकर घर भेज दिया है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
सुप्रीम कोर्ट ने दी व्यवस्था, किसी को मियां तियां व पाकिस्तानी कहना अपराध नहीं