सम्बंधित जानकारी
- जानिए भाजपा के किस मंत्री ने कहा कि शिवपाल पर मेहरबान है भाजपा सरकार...
- अखिलेश के निशाने पर शिवपाल, कहा- हमारी लड़ाई सिर्फ भाजपा से...
- उप्र के पूर्व मंत्री शिवपाल की पार्टी का हुआ पंजीयन, मिला नया नाम...
- अखिलेश के आरोपों पर शिवपाल बोले, जनसमर्थन देख बौखला रहे हैं वो...
- मुलायम के बाद शिवपाल का दर्द, उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होती...
शिवपाल अपने भतीजे के खिलाफ भी लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे प्रगतिशील सपा के राष्ट्रीय संयोजक शिवपाल यादव ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो भतीजे के खिलाफ भी चुनाव लड़ जाएंगे क्योंकि राजनीति में सब कुछ संभव है।
आपको बता दें कि शिवपाल यादव फिरोजाबाद में स्टेशन रोड स्थित जीआर प्लाजा में पार्टी के महानगर अध्यक्ष सेफुर रहमान के परिवार में आयोजित शादी समारोह में आए थे। यहां पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस बार वे लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वे फिरोजाबाद से चुनाव लड़ सकते हैं तो उन्होंने कहा यदि जरूरत पड़ी तो वे यहां से चुनाव लड़ सकते हैं।
भतीजे सांसद अक्षय यादव के मुकाबले में चुनाव लड़ने के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने जवाब देते हुए कहा कि यह राजनीति है। राजनीति में सब कुछ संभव है। गौरतलब है कि शिवपाल सिंह यादव के भतीजे अक्षय यादव फिरोजाबाद से सांसद हैं।
