सम्बंधित जानकारी
- क्या संभल पहुंच पाएंगे राहुल गांधी, प्रशासन ने की रोकने की तैयारी
- वायनाड भूस्खलन : प्रियंका गांधी केंद्र पर ‘दबाव’ बनाने के साथ केरल के CM को लिखेंगी पत्र
- राहुल गांधी ने केरल में PM मोदी पर साधा निशाना, अडाणी और वायनाड को लेकर लगाया यह आरोप
- कांग्रेस कार्य समिति की बैठक 29 नवंबर को, महाराष्ट्र और हरियाणा की हार पर होगा मंथन
- BJP ने मल्लिकार्जुन खरगे से कहा- राहुल गांधी को बदलें EVM को नहीं
गाजियाबाद में रोका गया राहुल गांधी का काफिला
Rahul Gandhi news in hindi : सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज संभल हिंसा पीड़ितों से मिलने के लिए निकल गए, हालांकि पुलिस ने राहुल गांधी के काफिले को गाजियाबाद सीमा पर रोक लिया। राहुल ने प्रशासन से अकेले संभल जाने की इजाजत मांगी है। उनका कहना है कि मुझे संभल नहीं जाने देना नेता प्रतिपक्ष के तौर पर मेरे अधिकारों का हनन है। बहरहाल राहुल को रोकने के बाद गाजियाबाद बार्डर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
संभल डीएम ने गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर और अमरोहा के डीएम से अनुरोध करते हुए पत्र लिखा था कि राहुल गांधी को अपने क्षेत्र की सीमाओं में ही रोक लिया जाए जिसके चलते राहुल गांधी के काफिले को दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर रोक लिया गया है।
गाजीपुर बॉर्डर की लेन सुरक्षा के मद्देनजर पहले ही खाली करवा ली गई थी। राहुल गांधी के काफिले को रोकने के चलते कांग्रेस समर्थकों में रोष दिखाई दे रहा है।
दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने पहले से बेरीकेट्स लगा रखी है, काफिला जैसे ही पहुंचा पुलिस ने उसे आगे बढ़ने से रोक दिया है,जिसके चलते राहुल दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। जाम से परेशान यात्री और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प और हाथापाई होती नजर आ रही है।
edited by : Nrapendra Gupta
