1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. lover slit throat of girlfriend after dispute

UP: विवाद के बाद प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, खुद को भी किया घायल

Azamgarh
आजमगढ़। आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर मुंबई से आई एक ट्रेन से उतरे प्रेमी जोड़ों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर प्रेमी ने धारदार हथियार से पहले युवती का गला काटा और फिर अपना भी गला रेतकर वह खुद घायल हो गया। इस घटना से स्थानीय लोगों और यात्रियों में दहशत मची रही। 108 एम्बुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भेजा गया।
 
बिलरियागंज कस्बा निवासी एक युवती का अपनी मौसी के देवर धनंजय पासवान (24) निवासी शाहपुर गोड़सर से प्रेम संबंध था। सीओ सिटी गौरव शर्मा ने बताया कि दोनों ने 6 माह पूर्व घर से भागकर शादी की थी। बाद में परिजनों के दबाव में युवती अलग होकर मां-बाप के पास मुंबई चली गई।
 
गुरुवार शाम करीब 6 बजे युवती परिजनों के साथ गोदान एक्सप्रेस से आजमगढ़ स्टेशन पहुंची थी। उसी ट्रेन से धनंजय भी मुंबई से आया था। जैसे ही युवती ट्रेन से उतरी, धनंजय ने चाकू से उसका गला काट दिया। साथ ही उसने अपना भी गला रेत लिया। एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि युवती की मौत हो गई है। युवक धनंजय को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
गुजरात में 10 साल में सबसे कम वोटिंग से किसका नफा, किसका नुकसान?