1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. kanpur dehat flood, minister says man go direct to heaven

कानपुर देहात में बाढ़ से हाल बेहाल, मंत्री बोले आदमी सीधा स्वर्ग जाता है

kanpur dehat
Kanpur flood news : उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में बाढ़ से हाल बेहाल है। लोग मदद के लिए सरकार की ओर देख रहे हैं लेकिन योगी सरकार के मंत्री अपने बयानों से उनके जख्‍मों पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं। ALSO READ: यूपी के 13 जिलों में बाढ़, पटना पानी पानी, जानिए देश में मौसम का हाल
 
कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र में राहत लेकर पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद अपने बयानों से जनता के जले पर नमक छिड़कने का काम कर गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो न सिर्फ प्रशासन की गंभीरता पर सवाल खड़े कर रहा है, बल्कि मंत्री जी के ज्ञान पर भी कटाक्ष कर रहा है।
 
दरअसल, भारी बारिश और नदियों के उफान के चलते भोगनीपुर के कई गांव जलमग्न हो चुके हैं। लोगों के घरों में पानी घुस गया है, मवेशी बह गए, और खेत तबाह हो गए। इन हालातों में सरकार ने ‘टीम 11’ बनाकर राहत कार्यों की जिम्मेदारी संभाली है। इसी सिलसिले में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद क्षेत्र में ‘दुःख बांटने’ के लिए पहुंचे। लेकिन यहां उनका दर्द बांटने का अंदाज खुद हंसी का पात्र बन गया।
 
मंत्री जी ने बाढ़ पीड़ितों के बीच कह दिया— 'गंगा मैया गंगा पुत्रों के पैर धुलने आती हैं… आदमी सीधा स्वर्ग जाता है।' अब बेचारे बाढ़ में डूबे लोग समझ नहीं पाए कि ये बयान सांत्वना था, श्रद्धा थी या कोई मजाक! हैरानी की बात ये रही कि मंत्री जी को यह तक नहीं पता कि भोगनीपुर क्षेत्र में गंगा नहीं बल्कि यमुना नदी बहती है।
 
इतना ही नहीं, उनके साथ मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष रेणुका सचिन ने भी एक बुजुर्ग महिला से कह दिया— 'ये सौभाग्य की बात है कि यमुना मैया आपको दर्शन देने आती हैं।' इस पर बुजुर्ग महिला ने तपाक से जवाब दिया— 'तो तुम भी यहीं रहो और रोज दर्शन करो!'
 
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह फैल गया है। लोग कह रहे हैं कि बाढ़ में डूबी जनता को प्रशासन से राहत की उम्मीद थी, लेकिन यहां तो ‘मोक्ष’ की बातें सुनने को मिल रही हैं। लोग राहत सामग्री की जगह ‘स्वर्ग के टिकट’ मिलने पर हैरान हैं। फिलहाल प्रशासन ने दावा किया है कि बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत कार्य तेज़ी से चल रहे हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
अगला लेख
NDA सांसदों ने किया पीएम मोदी का सम्मान, ऑपरेशन सिंदूर पर प्रस्ताव भी पास