1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. India is proud of the teachings given by saints: Yogi

भारत को गर्व है संतों की दी हुई शिक्षाओं पर : योगी

मुख्यमंत्री योगी ने रामानुजाचार्य की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया

Chief Minister Yogi Adityanath
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या में रामानुजाचार्य की 1000 वीं जयंती के अवसर पर रामानुजाचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह समय हमारे सनातन धर्म के मूल्यों को मजबूत करने वाला है। भारत को संतों की दी हुई शिक्षाओं पर गर्व है। 
 
अयोध्या के गोलाघाट स्थित अम्मा जी मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जगद्गुरु रामानुजाचार्य की आदमकद की 5 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस प्रतिमा को स्टेचू ऑफ यूनिटी का नाम दिया गया है। इस मूर्ति को राजस्थान में तैयार करवाया गया है। 
 
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की इस धरती पर 120 वर्षों बाद रामानचार्य की प्रतिमा का अनावरण हुआ। आप सबको इस अवसर पर बधाई व आभार, जिसके बाद उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि भारत सम्पूर्ण विश्व में ज्ञान की भूमि के रूप मेंम जाना जाता है। हमारे यहां वेदों की परंपरा का साक्षात दर्शन होता है। वेदों की परंपरा और मंत्र ऋषियों ने उद्घाटित किए। वर्षों पहले स्वामी रामानुजाचार्य जी ने आक्रांताओं से बचने के लिए द्वैत मार्ग दिखाया। उससे पहले शंकराचार्य जी ने अद्वैत मार्ग हमको दिखाया। ये सभी दर्शन हमको अलग-अलग कालखंड में दिखाई दिए।
 
योगी जी ने कहा की संतों की शिक्षाओं पर गर्व करता है भारत। कल हम सबने उज्जैन में महाकाल के भव्य रूप का दर्शन किया। इससे पहले हमने काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण देखा। उससे पहले बाबा केदारनाथ के पुनरुद्धार को देखा। उससे पहले हमने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के शिलान्यास को देखा। यही नया भारत है। हम सबको गर्व की अनुभूति होती हैं।
इसीलिए कहा जाता है कि जात पात पूछे नहीं कोई, हरि को भजे तो हरि का होई। इसी मार्ग पर हमको चलकर सनातन धर्म के मूल्यों को मजबूत करना है। लोक कल्याण के लिए सनातन धर्म ही नहीं सभी भक्त जब उस परंपरा से जुड़ेंगे तो हम एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने में सफल होंगे।
 
मुख्यमंत्री पहुंचे अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में अयोध्या में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होने वाले विश्व स्तरीय दीपोत्सव की तैयारी के मद्देनजर अधिकारियों के साथ बैठक भी की, अयोध्या का कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरांत मुख्यमंत्री योगी बाढ़ प्रभावित इलाकों का सर्वे भी करेंगे। 
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें
अगला लेख
'साइबर ट्रुथ फॉर द यूथ' विषय पर विशेष सत्र का आयोजन