1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Heat control helmets to traffic policemen in Gautam Buddha Nagar

गर्मी से बचाव के लिए गौतमबुद्ध नगर में यातायात पुलिसकर्मियों को हीट कंट्रोल हेलमेट दिए

Heat control helmets
नोएडा। उत्तरप्रदेश में गौतमबुद्धनगर पुलिस ने यातायात पुलिसकर्मियों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए 100 'हीट कंट्रोल' हेलमेट वितरित किए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी जल्द ही इस तरह से हेलमेट खरीदें जाएंगे। पुलिस उपायुक्त (यातायात) लाखन सिंह यादव ने बताया कि इन हेलमेट में बैटरी से चलने वाला मिनी फैन लगा होता है, जो सिर को ठंडा रखता है।ALSO READ: Pakistani Spy Arrest : देश से गद्दारी कर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी
 
उन्होंने बताया कि बैटरी 8 से 10 घंटे तक चलती है और इसे कमर पर बांधा जा सकता है। यादव के मुताबिक हेलमेट का वजन लगभग 200-250 ग्राम है जिससे यह भारी नहीं लगता। उन्होंने बताया कि इसमें एक शील्ड भी होती है, जो आंखों को धूप से बचाती है और यह हेलमेट सिर के तापमान को सामान्य से 10-15 डिग्री तक कम कर देता है। उत्तरप्रदेश में इससे पहले 'हीट कंट्रोल' हेलमेट लखनऊ, गाजियाबाद और कानपुर में भी यातायात पुलिसकर्मियों को प्रदान किए जा चुके हैं।(भाषा)(प्रतीकात्मक चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
अयोध्या राम मंदिर में सजा राजा राम का दरबार, CM योगी ने की पूजा