1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Sacrifice is not allowed in public places on Bakrid in Sambhal

संभल में बकरीद के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी की नहीं होगी इजाजत नहीं, क्या बोले डीएम

Bakrid
Bakrid in Sambhal: संभल के जिलाधिकारी (DM) राजेंद्र पेंसिया ने मंगलवार को कहा कि बकरीद (Bakrid) के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं की कुर्बानी (sacrifice) देने की अनुमति नहीं दी जाएगी और लोक व्यवस्था को बाधित करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पेंसिया ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि त्योहार से पहले शांति समिति की बैठक बुलाई गई थी जिसमें उन क्षेत्रों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए जहां ईद की नमाज होगी। देश में ईद-उल-अजहा (Eid-ul-Azha) या बकरीद का त्योहार शनिवार (7 जून) को मनाया जाएगा।ALSO READ: ईद-उल-अज़हा का चांद नज़र आया, भारत में 7 जून को मनेगी बकरीद
 
प्रतिबंधित जानवरों के वध पर वर्षों से प्रतिबंध : उन्होंने कहा कि सभी हितधारकों से परामर्श किया गया। कुर्बानी केवल 19 पूर्व-चिह्नित स्थलों पर ही दी जाएगी। जानवरों की कुर्बानी के लिए किसी भी सार्वजनिक या खुले स्थान का उपयोग नहीं किया जाएगा। डीएम ने कहा कि प्रतिबंधित जानवरों के वध पर वर्षों से प्रतिबंध है और पिछले 5 वर्षों में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। पेंसिया ने कहा कि ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से होने की उम्मीद है। प्रशासन पानी, बिजली और सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक नेताओं को 7 से 9 जून के बीच दोपहर 3 बजे तक कुर्बानी की रस्में पूरी करने की सलाह दी गई है।ALSO READ: 2025 में कब मनाई जाएगी ईद उल-अज़हा/ बकरीद
 
पूछा गया कि क्या कुछ लोगों के खिलाफ निवारक उपाय किए गए हैं? तो पेंसिया ने कहा कि लगभग 900 से 950 लोगों के खिलाफ निवारक प्रतिबंध पहले से ही लागू हैं। शांति भंग करने के किसी भी प्रयास पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि हमने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि कुर्बानी के किसी भी वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं किया जाना चाहिए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
toyota fortuner legender mild hybrid : साइलेंट ड्राइविंग, धांसू माइलेज, फॉर्च्यूनर का नया हाइब्रिड अवतार