1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राम मंदिर अयोध्या
  4. CM Yogi Adityanath takes part in Pran Pratishtha rituals of Ram Darbar in Ayodhya

अयोध्या राम मंदिर में सजा राजा राम का दरबार, CM योगी ने की पूजा

CM Yogi Adityanath
Ayodhya Ram Mandir news in hindi : अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर की पहली मंजिल पर गुरुवार को गंगा दशहरा के अवसर पर भगवान राम के ‘राजा राम’ रूप की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। राम दरबार के साथ ही 7 अन्य मंदिरों में भी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
 
देशभर से आए 101 वैदिक आचार्यों ने प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पूर्वाह्न 11 बजकर 25 मिनट से 11 बजकर 40 मिनट के बीच पूर्ण विधि विधान से किया। समारोह को लेकर अयोध्या में उत्साह का माहौल था। शहर में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए।
 
इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया पर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या धाम में आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर श्री राम दरबार सहित अष्ट देवालयों में पवित्र देव विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा हेतु आयोजित कार्यक्रम का साक्षी बनने का परम सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। यह पावन अवसर 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की नूतन अभिव्यक्ति है। सियावर श्री रामचन्द्र की जय!
 
क्या है गंगा दशहरे का महत्व : हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक, गंगा दशहरा वह दिन होता है जब राजा भगीरथ की तपस्या से प्रभावित होकर पवित्र नदी गंगा भगवान शिव की जटाओं से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। इस दिन को बहुत शुभ माना जाता है और यह पुण्य, तपस्या एवं मानवता के सामूहिक कल्याण का प्रतीक है। गंगा दशहरा पर किया गया कोई भी शुभ कार्य कई गुना फल देता है।
 
गौरतलब है कि अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर परिसर में रामलला की मूर्ति का पहला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में किया गया था। उस समय राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ पर BCCI सचिव का बड़ा बयान, IPL Chairman ने भी उठाए बड़े सवाल, जानें क्या कहा