1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. gayatri prajapati accused in gang rape

गायत्री प्रजापति सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोषी करार, 12 नवंबर को सजा का होगा फैसला

Gayatri Prajapati
लखनऊ। समाजवादी पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ चल रहे सामूहिक दुराचार मामले में बुधवार को एमपी-एमएलए अदालत के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार राय ने गायत्री समेत 3 अभियुक्तों को मामले में दोषी करार दिया है।
 
अदालत दोषसिद्ध अभियुक्तों के सजा पर 12 नवंबर को फैसला सुनाएगी। मामले के 4 अन्य अभियुक्तों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें अदालत ने बरी कर दिया है। 
 
अदालत ने जिन अभियुक्तों को दोषी करार दिया है, उनमें गायत्री प्रजापति के अलावा आशीष शुक्ला व अशोक तिवारी शामिल हैं।
अगला लेख
राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर चिदंबरम ने उठाए सवाल, बाबरी विध्वंस को बताया शर्मनाक