सम्बंधित जानकारी
- यूपी के ललितपुर में पिता ने हथौड़े से तीन मासूम बेटियों को मार डाला
- खौफनाक, खशोगी की लाश को पहले तेजाब से जलाया, फिर नाली में फेंका
- 3 साल की बच्ची के मुंह में पटाखा फोड़ा, क्या बोली पुलिस...
- दरिंदगी, दोस्तों के साथ मिलकर पूर्व पत्नी से किया गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाली, मौत
- अस्पताल के आईसीयू में युवती से गैंगरेप, कंपाउंडर समेत 3 पर केस
अकेली देख महिला को दबोचा, खाली प्लॉट में किया गैंगरेप
नोएडा। दिल्ली एनसीआर के नोएडा क्षेत्र में दो लोगों ने मिलकर पहले एक महिला को अगवा किया फिर एक खाली प्लॉट पर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के आईआईएमटी कॉलेज के पास रहने वाली एक महिला को मंगलवार रात एक महिला को अकेली देखकर दो लोगों ने अगवा कर लिया और उसके साथ गैंगरेप किया।
एसपी ग्रामीण विनीत जयसवाल ने बताया कि महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मंगलवार की रात वह जा रही थी, तभी पंडित व शरद ने उसे अगवा कर लिया।
आरोप के मुताबिक दोनों लोग उसे एक खाली प्लॉट में ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। एसपी ने बताया कि महिला ने घटना की रिपोर्ट बुधवार को दर्ज कराई। महिला को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इस बीच, पुलिस दोनों फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
