1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. darasingh Chauhan can become minister in yogi government

घोसी उपचुनाव हारकर भी मंत्री बनेंगे दारा सिंह चौहान, ओमप्रकाश राजभर का दावा

omprakah rajbhar
Uttar Pradesh news : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने रविवार को दावा किया कि उन्हें और भाजपा के दारा सिंह चौहान को उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया जाएगा। दारा सिंह चौहान को हाल में घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा के सुधाकर सिंह ने 42,759 वोटों से हराया था।
 
पूर्व उत्तर प्रदेश में एक प्रमुख ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) नेता एवं सुभासपा अध्यक्ष राजभर मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र में चौहान के लिए मुख्य चुनाव प्रचारक थे। जिले में राजभर समुदाय के मतदाताओं की अच्छी-खासी संख्या है।
 
जब राजभर से सवाल किया गया कि विपक्षी दलों के नेताओं का मानना है कि उपचुनाव के नतीजों के बाद उन्हें (राजभर) और चौहान को राज्य सरकार में मंत्री नहीं बनाया जाएगा, राजभर ने कहा कि क्यों नहीं? धैर्य रखिए, हम बिल्कुल मंत्री बनेंगे।
 
उन्होंने कहा ‍कि हम राजग में हैं और राजग के मालिक (मुखिया) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी (भाजपा) प्रमुख जेपी नड्डा हैं।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या उपचुनाव में हार के बाद सुभासपा राजग से अलग हो जायेगी, राजभर ने कहा कि उनका दल राजग का हिस्सा बना रहेगा। हमारा गठबंधन लोकसभा चुनावों के लिए है, उपचुनाव के लिए समझौता नहीं हुआ है।
अगला लेख
G-20 Summit : अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन बोले- सम्मेलन ने साबित कि G20 सबसे अहम मुद्दों का अब भी समाधान निकाल सकता है