सम्बंधित जानकारी
- बागपत DM के सामने रखा नकली ब्रांड का पानी, JCB से नष्ट कराईं सारी बोतलें
- पत्नी के साथ अवैध संबंधों के संदेह में व्यक्ति ने की साढ़ू की हत्या
- UP: शिक्षक परिवार का हत्यारा पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी पिस्तौल व एनफील्ड बुलेट जब्त
- अमेठी में शिक्षक परिवार की खौफनाक हत्या, कही भारी तो नहीं पड़ा छेड़छाड़ का विरोध?
- सेक्स स्कैंडल में फंसी बेटी, झूठी कॉल सुनकर हार्ट अटैक से शिक्षिका की मौत
UP: बांदा में चाचा ने की सजायाफ्ता भतीजे की गोली मारकर हत्या, हत्यारा फरार
murder of nephew: उत्तरप्रदेश में बांदा जिले (Banda district) के कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव में रविवार की रात पैसे के लेन-देन के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने भतीजे (nephew) की गोली मारकर कथित रूप से हत्या कर दी। मृतक सजायाफ्ता था। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी।
पैसे के लेन-देन का था विवाद : कमासिन थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजेश मौर्या ने सोमवार को बताया कि तिलौसा गांव में पैसे के लेन-देन के विवाद में रविवार की रात करीब 9 बजे नशे की हालत में देवीचरण गुप्ता ने अपने भतीजे कल्लू उर्फ जितेंद्र (30) की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी और फरार हो गया।ALSO READ: मेरठ : मस्जिद में पढ़ा रहे मौलाना को मारी गोली, झांड-फूंक से कर दिया था इनकार
उन्होंने बताया कि मृतक कल्लू को अपनी पत्नी की हत्या के जुर्म में अदालत ने 7 साल की सजा सुनाई थी, वह 6 माह पूर्व उच्च न्यायालय से जमानत पर रिहा हुआ था। एसएचओ ने बताया कि इस सिलसिले में आरोपी देवीचरण गुप्ता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।(भाषा)ALSO READ: पंजाब में AAP के स्थानीय नेता को गोली मारी गई, अकाली नेता पर आरोप
Edited by: Ravindra Gupta
