1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. cm yogi will launch the new ‍government portal

UP : CM योगी ने लांच किया 'मेरी सरकार' पोर्टल, बोले- जान पाएंगे लोगों के सुझाव

Uttar Pradesh
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को उत्तरप्रदेश सरकार व जनता के बीच सीधे संवाद के नए पोर्टल up.mygov.in को लांच किया। 
 
इस मौके पर योगी ने कहा कि इस पोर्टल के जरिए हम लोगों के सुझाव जान पाएंगे और इससे सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

यह पोर्टल बेहतर सेवाओं के लिए जाना जाएगा। इससे पहले भी योगी जनता से सीधे जुड़ने के लिए जनता दरबार लगाते रहे हैं।