सम्बंधित जानकारी
- पश्चिम बंगाल में राजनीति और भ्रष्टाचार के घालमेल की कहानी
- कर्नाटक में मेंगलुरू में 2 हत्याओं से तनाव, स्कूल-कॉलेज बंद, धारा 144 लागू
- उत्तराखंड: अचानक रोने और चिल्लाने लगे स्कूली बच्चे, ऐसा क्या हुआ जो पंडित को बुलाना पड़ा? (देखें वीडियो)
- UP में स्कूल यूनिफॉर्म में पार्क और मॉल में बच्चों के प्रवेश पर लगेगी रोक, प्रतिबंध को लेकर DM करेंगे मॉनिटरिंग
- MP में 39 स्कूली बच्चों को एक ही सीरिंज से लगाई Corona Vaccine, जिला टीकाकरण अधिकारी निलंबित
UP: क्लास रूम में बंद हुआ कक्षा 2 का छात्र, प्रधानाध्यापक समेत 10 कर्मचारी नपे
हाथरस (उत्तरप्रदेश)। उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में एक लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां में कक्षा 2 के छात्र को क्लास रूम के अंदर बंद करने के मामले में प्रधानाध्यापक समेत 10 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नगला इलाके में स्थित एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में बुधवार को प्रेम प्रकाश (6) नामक कक्षा 2 का छात्र एक क्लास रूम में बंद हो गया था।
सूत्रों ने बताया कि छात्र कक्षा में सो गया था और शिक्षक तथा अन्य कर्मियों ने कथित रूप से उस पर ध्यान नहीं दिया और कमरा बंद करके स्कूल से चले गए। शाम करीब 5 बजे जब बच्चा नींद से जागा तो उसने रोना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आस-पड़ोस के घरों के लोग बाहर आए और स्कूल पहुंचकर कमरे में झांका तो वहां बच्चा रोता हुआ दिखाई दिया।
सूत्रों ने बताया कि उसी समय छात्र का पिता दुर्गेश कुमार भी स्कूल पहुंच गया और स्थानीय लोगों की मदद से कक्षा का ताला खुलवाकर बच्चों को बाहर निकाला गया। इस घटना को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप सिंह ने खंड विकास अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह को मामले की जांच के आदेश दिए।
संदीप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक, शिक्षामित्रों तथा अनुदेशकों समेत 10 शिक्षकों एवं कर्मचारियों को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया है। अनुदेशक तथा 3 शिक्षामित्रों का वेतन अगले आदेश तक रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं।(भाषा)
