सम्बंधित जानकारी
- कर्नाटक में यूपी का 'योगी मॉडल' लागू करने की तैयारी, बोम्मई ने दिए 'बुलडोजर' चलाने के संकेत
- विवादों से घिरे कर्नाटक में बसवराज बोम्मई सरकार का पहला साल, सवाल 2023 में सत्ता में वापसी कर पाएगी BJP?
- BJYM कार्यकर्ता की हत्या के बाद कर्नाटक में बवाल, प्रदर्शनकारियों ने BJP सांसद की गाड़ी में की तोड़फोड़ (वीडियो)
- अमरावती के उमेश कोल्हे हत्याकांड में आरोपी शाहरुख पठान पर जेल में हमला
- कर्नाटक में भाजपा नेता की हत्या, मेंगलुरु में तनाव
कर्नाटक में मेंगलुरू में 2 हत्याओं से तनाव, स्कूल-कॉलेज बंद, धारा 144 लागू
मेंगलुरु। कर्नाटक के मेंगलुरू में पिछले 3 दिन में विभिन्न समुदायों के 2 लोगों की एक के बाद एक हत्या होने की घटनाओं के मद्देनजर शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। पुलिस ने तनावपूर्ण माहौल के कारण दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूरतकल, बाजपे, मुल्की और पन्नाम्बुर पुलिस थाना क्षेत्रों में स्कूल एवं कॉलेज शुक्रवार को बंद रहेंगे।
गौरतलब है कि भाजपा की जिला युवा मोर्चा समिति के सदस्य प्रवीण नेत्तार (32) की बेल्लारे में उसकी दुकान के सामने मोटरसाइकिल सवार 3 अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार रात को हत्या कर दी थी, जबकि 4 अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार रात मोहम्मद फाजिल की हत्या कर दी।
कर्नाटक पुलिस ने नेत्तार की हत्या के मामले में गुरुवार को दक्षिण कन्नड़ जिले से 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया और फाजिल के हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। इस बीच, फाजिल की शवयात्रा में शुक्रवार को बड़ी संख्या में यहां लोग शामिल हुए।
मेंगलुरु पुलिस आयुक्त एन शशिकुमार ने कहा, 'गुरुवार रात से 30 जुलाई की सुबह तक निषेधाज्ञा लागू की गई है। इस दौरान शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी और कर्नाटक-केरल सीमा पर चौकी समेत 19 जांच चौकियों का गठन किया गया है। रात में 10 बजे के बाद किसी को शहर में घूमने की अनुमति नहीं होगी।'Karnataka | A youth, Fazil hacked to death by an unidentified group in Surathkal, in outskirts of Mangaluru
— ANI (@ANI) July 28, 2022
"He was attacked with a lethal weapon by a group of youth. Case filed at Surathkal PS. Sec 144 CrPC imposed at Surathkal, Mulki, Bajpe, Panambur," says Police Commissioner pic.twitter.com/QliZy3cfUa
कर्नाटक गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने एक बयान जारी करके फाजिल की हत्या की निंदा की और कहा कि अपराधियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गुरुवार शाम को नेत्तार के परिजन से मुलाकात की और संवेदनाएं प्रकट कीं।
