सम्बंधित जानकारी
- सूरत में कॉलेज छात्रा को दुष्कर्म के बाद इमारत से फेंका
- मुजफ्फनगर में दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट
- 'दुष्कर्म पीड़िता' ने आरोपी युवक से रचाई शादी, जारी किया वीडियो
- हैवानियत! मथुरा में बच्ची के शव के साथ दुष्कर्म...
- सहीराम का गलत काम, 7 बच्चों के पिता ने किया 10 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म
Pratapgarh | UP: गैंगरेप को लेकर 2 किशोरों के खिलाफ मामला दर्ज, गिरफ्तार
प्रतापगढ़ (यूपी)। जिले के थाना लालगंज कोतवाली पुलिस ने एक किशोरी के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गुरुवार देर शाम 2 किशोरों के विरुद्ध मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि थाना लालगंज कोतवाली क्षेत्र में 14 वर्षीय एक किशोरी 15 दिसंबर
की रात में अपने कमरे में सो रही थी, इसी दौरान 15 और 16 वर्षीय 2 किशोर जबरन उसके कमरे में घुस गए और उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि किशोरी द्वारा शोर मचाने पर दोनों उसे धमकी देकर फरार हो गए।
पुलिस ने गुरुवार को परिजनों की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज करके उन्हें
गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेजा है। (भाषा)
