1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. cabinet minister baby rani maurya targeted azam khan

कर्मों का फल भोग रहे हैं आजम खान, बोलीं बेबी रानी मौर्य

Baby Rani Maurya
कानपुर देहात नगर पंचायत सिकंदरा में शपथ ग्रहण समारोह में महिला कल्याण एवं बाल पुष्टाहार मंत्री/ कानपुर देहात की प्रभारी बेबी रानी मौर्य (Baby Rani Maurya) ने शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए आजम खान (azam khan) का बगैर नाम लिए कहा कि उन्होंने जो काम व कर्म किए हैं उसकी सजा उन्हें मिल रहा है। कोई भी उन्हें फंसा नहीं रहा है।
 
जनता का मिल रहा है प्यार : उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि विपक्ष क्या बोलता है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जनता का प्यार बीजेपी को मिल रहा है। जिसका नतीजा है कि कानपुर देहात में बीजेपी ने नगर निकाय चुनाव में 9 सीटों पर जीत हासिल की है। जोकि अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। 
 
400 सीटों पर जीतेंगे चुनाव : उन्होंने कहा कि लोकसभा में आप देख लीजिएगा जो कुछ विपक्ष बोल रहा है उसके विपरीत नतीजा आएगा और बीजेपी 400 सीटों पर चुनाव जीतेगी। बाकी रही विपक्ष क्या कहता है से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। बीजेपी ने नगर निकाय चुनाव मैं प्रचंड जीत हासिल कर ली है और आप देखिएगा 2024 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
अगला लेख
Weather Update : राजस्थान के कई क्षेत्रों में भारी बारिश, 2 दिनों में 13 लोगों की मौत