1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Body of unknown woman recovered in Noida

नोएडा में अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

Body of unknown woman found in Noida
नोएडा (यूपी)। सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के सेक्टर 33-ए के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव कंबल में लिपटा हुआ मिला। प्रतीत होता है कि महिला की हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
 
पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरीश चंदर ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि महिला गरीब परिवार की प्रतीत होती है। चंदर ने बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार महिला अपने किसी दोस्त के पास गई थी और आशंका है कि वहीं उसकी मौत हुई तथा आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के मकसद से उसे कंबल में लपेटकर यहां फेंक दिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रहकर मामले की जांच कर रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में PFI के ठिकानों पर मारे छापे