सम्बंधित जानकारी
- Indore Firing: इंदौर में युवती पर दिनदहाड़े चली गोली, आंख में लगी, अस्पताल में छोड़कर भागे दोस्त
- राहुल गांधी बार-बार क्यों जाते हैं वियतनाम? भाजपा ने उठाए सवाल
- हरियाणा के सोनीपत में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
- प्रोफेसर रावत ने किया डॉ. सतीश पूनिया का सम्मान
- LOC पर फिर सीमा पार से रहस्यमय गोलीबारी से परेशान हुई सेना
UP : भाजपा नेता ने घर में की गोलीबारी, 3 बच्चों की मौत, पत्नी गंभीर घायल
Uttar Pradesh Crime News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के कस्बा गंगोह में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। यहां एक भाजपा नेता ने अपने ही घर में ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। शख्स ने अपनी पत्नी और 3 बच्चों को गोली मार दी। बाद में इलाज के दौरान 3 बच्चों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। भाजपा नेता ने इस घटना को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अंजाम दिया। पुलिस अभी जांच-पड़ताल में जुटी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
खबरों के अनुसार, सहारनपुर के गंगोह इलाके के सांगाखेड़ा गांव में भाजपा नेता योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी और 3 बच्चों को गोली मार दी। बाद में इलाज के दौरान 3 बच्चों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। भाजपा नेता रोहिल्ला ने बाद में खुद गोली मारने की जानकारी पुलिस को फोन के जरिए दी थी।
रोहिल्ला ने पुलिस को बताया था कि मैंने पत्नी और बच्चे पर गोली चलाई है। पुलिस ने उस पिस्टल को बरामद कर लिया गया है, वहीं आरोपी भाजपा नेता रोहिल्ला को हिरासत में ले लिया है। भाजपा नेता ने इस घटना को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अंजाम दिया। पुलिस अभी जांच-पड़ताल में जुटी है।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
