बलिया में सड़क हादसे में 6 की मौत, 10 घायल
Ballia news in hindi : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे ग्रामीणों के 2 वाहनों की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई और करीब 10 लोग घायल हो गए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद उस्मान ने बताया कि दोकटी क्षेत्र के सुघर छपरा मोड़ के पास मंगलवार तड़के लगभग ढाई-तीन बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन और 2 जीप में टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई तथा 10 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से 4 लोगों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में मारे गए लोगों की पहचान अमित कुमार गुप्ता (46), रणजीत शर्मा (32), यश गुप्ता (नौ), राज गुप्ता (11), राजेंद्र गुप्ता (50) और एक अज्ञात के रूप में हुई है। मृतकों में यश गुप्ता व राज गुप्ता सगे भाई थे। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद उस्मान सहित वरिष्ठ अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए।#WATCH | Uttar Pradesh: Ballia SP, Dev Ranjan Verma says "Six people died and several others were injured in an accident between two cars and a pickup truck at around 3-3:30 am under Ballia's Bairiya police station area. The victims were returning from a function. The injured… pic.twitter.com/7wyuaVaQ2U
— ANI (@ANI) February 27, 2024
सीओ ने बताया कि दोनों जीप में कुल 17 लोग सवार थे। जीप में सवार लोग खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में तिलक समारोह से लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। (भाषा)
