गुरुवार, 25 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 27 february live updates voting for rajyasabha election 2024
Written By
Last Updated : मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024 (14:45 IST)

rajya sabha election live updates : हिमाचल में सभी 68 विधायकों ने किया मतदान, क्रॉस वोटिंग पर CM का बड़ा बयान

rajya sabha election live updates : हिमाचल में सभी 68 विधायकों ने किया मतदान, क्रॉस वोटिंग पर CM का बड़ा बयान - 27 february live updates voting for rajyasabha election 2024
27 february live updates : उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में आज 15 सीटों पर मतदान जारी है। शाम 5 बजे होगी मतगणना। राज्यसभा चुनाव से जुड़ी हर जानकारी...
 

02:42 PM, 27th Feb
हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एकमात्र सीट पर चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान समाप्त हो गया। सबसे आखिर में चिंतपूर्णी से कांग्रेस विधायक सुदर्शन बबलू ने वोट डाला। राज्य के सभी 68 विधायकों ने मतदान किया है।
अस्वस्थ होने के कारण कांग्रेस विधायक बबलू को हेलीकॉप्टर से विधानसभा लाया गया था।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वोट डालने के बाद कहा कि विधायकों ने पार्टी की विचारधारा के अनुरूप वोट किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में हमारे 40 विधायक हैं और यदि विधायकों को खरीदा नहीं गया होगा तो हमें सारे वोट मिलेंगे।
भाजपा ने कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ हर्ष महाजन को मैदान में उतारा है। 3 बार कांग्रेस के विधायक रहे और राज्य के पूर्व मंत्री महाजन ने सितंबर 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे।
 

12:50 PM, 27th Feb
तीनों राज्यों में क्रॉस वोटिंग से बदले समीकरण
उत्तरप्रदेश में कई सपा विधायकों ने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में की क्रॉस वोटिंग।
हिमाचल में 9 कांग्रेस विधायकों के भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग का अंदेशा।
कर्नाटक में भाजपा विधायक एसटी सोमशेखर ने कांग्रेस के पक्ष में की क्रॉस वोटिंग
पल्लवी पटेल ने क्रॉस वोटिंग से किया इनकार, कहा सपा को वोट दिया।

12:19 PM, 27th Feb
पल्लवी पटेल वोट डालने पहुंचीं। अखिलेश यादव से फोन पर हुई थी बहस।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, राज्यसभा के चुनाव में वोट लेने के लिए भाजपा ने सब कुछ किया है, जो लोग गए हैं उनमें सरकार के खिलाफ खड़ा होने का साहस नहीं रहा होगा। कार्रवाई जरूर होगी क्योंकि हमारे साथियों का मानना है कि ऐसे लोगों को दूर कर देना चाहिए।
समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक के पद से मनोज पाण्डेय के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि अभी तक वे कद्दावर नेता लग रहे थे, लेकिन कद्दावर नेता निकले नहीं।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, राज्यसभा चुनाव में हमारे आठों प्रत्याशी जीत रहे हैं, सभी मतदाताओं और विधायकों का समर्थन और आशीर्वाद भाजपा के साथ है।


11:32 AM, 27th Feb
मनोज पांडेय, अभयसिंह और राकेश पांडेय समेत 5 सपा विधायकों ने विधानसभा सचिवालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
रालोद के विधायकों ने भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में वोट किया।

10:07 AM, 27th Feb
राज्सभा में मतदान में बीच अखिलेश की सपा में टूट, MLA मनोज पांडे का पार्टी के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा
कहा जा रहा है सपा 10 विधायक कर सकते हैं भाजपा के समर्थन में मतदान।

10:04 AM, 27th Feb
यूपी के संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान का निधन। मुरादाबाद के अस्पताल में 94 साल की उम्र में हुआ निधन।

09:38 AM, 27th Feb
कर्नाटक में 4 विधानसभा सीटों के लिए मतदान, बस से मतदान के लिए पहुंचे कांग्रेस विधायक।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी किया मतदान। कहा- जिनकों कुछ देने का वादा किया होगा, वे जाएंगे।

09:20 AM, 27th Feb
राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर मतदान जारी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया मतदान।

09:03 AM, 27th Feb
राज्यसभा चुनाव 3 राज्यों की 15 सीटों पर सुबह 9 बजे शुरू हुई वोटिंग। यूपी में सपा और हिमाचल में कांग्रेस को सता रहा है कॉस वोटिंग का डर। 

चुनाव आयोग ने 15 राज्यों में 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव की घोषणा की थी। इनमें से 12 राज्यों में 41 उम्मीदवारा निर्विरोध चुन लिए गए। उत्तर प्रदेश की 10 सीटों, कर्नाटक की 4 और हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर चल रहा है मतदान।
 
उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। कर्नाटक में राज्यसभा की 4 सीटों के लिए 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में। हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने कांग्रेस से आए हर्ष महाजन पर लगाया दांव।
ये भी पढ़ें
ED का अरविंद केजरीवाल को 8वां नोटिस, 4 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया