UP में भाजपा की मुश्किलें बढ़ीं, स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में 3 और विधायकों के इस्तीफे  
					
					
                                       
                  
				  				
								 
				  
                  				  लखनऊ। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भाजपा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद 3 और भाजपा विधायकों ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही कुछ और विधायक भी इस्तीफा दे सकते हैं। 
				  																	
									  
	 
	तिलहर से भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा, बिल्होर से विधायक भगवती सिंह एवं तिंदवारी से विधायक ब्रजेश प्रजापति ने स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में इस्तीफा दिया है। इस बीच, स्वामी मौर्य ने अखिलेश यादव से मुलाकात भी कर ली है। 
				  				  						
						
																							
									  
	उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंगलवार को ही योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में श्रम मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके समाजवादी पार्टी में जाने की अटकलें हैं। ये तीनों विधायक भी मौर्य के साथ सपा में शामिल हो सकते हैं।
				  																													
								 
 
 
  
														
																		 							
																		
									  				  																	
									  
	भाजपा की होगी ऐतिहासिक हार : इस बीच, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी। दूसरी ओर, यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और सुनील बंसल को तीनों विधायकों को मनाने का जिम्मा सौंपा गया है।