1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 3 killed in a massive fire in Meerut

मेरठ में भीषण आग से 3 लोगों की मौत, लाखों का सामान स्वाहा

Massive fire
मेरठ। सोमवार को मेरठ में एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। यह आग आसपास की कई दुकानों तक भी फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इस आगजनी में कई लोगों के दुकान के अंदर फंसे होने की आशंका है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ के थाना मवाना क्षेत्र के मुख्य बाजार की दुकानों में नकली डीजल बनाने का अवैध धंधा चल रहा था तथा भारी मात्रा में पेट्रोलियम भंडार होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
अगला लेख
Weather Update: दिल्ली में बढ़ेगा ठंड का जोर, सर्द हवाओं ने लोगों को जोरदार ठंड का अहसास कराया