1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 3 coaches of goods train derailed in UP's Chandausi

UP के चंदौसी में मालगाड़ी के 3 डिब्बे हुए बेपटरी, 2 घंटे यातायात बाधित रहा

3 coaches of goods train derailed
संभल (यूपी)। जिले के चंदौसी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सुबह एक मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए जिसकी वजह से लगभग 2 घंटे तक यातायात बाधित रहा लेकिन बाद में आवागमन सामान्य हो गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम मुरादाबाद, रेल मंडल), सुधीर कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।
 
उन्होंने बताया चंदौसी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सुबह करीब 5 बजे बिहार के चंदसारी जा रही एक मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया हादसे के कारण चंदौसी रेलवे स्टेशन पर लगभग 2 घंटे ट्रैक बाधित रहा। इन डिब्बों में ऑटोमोबाइल से संबंधित सामान है। उन्होंने बताया डिब्बों को पटरी से हटाने के बाद अब यातायात सामान्य हो गया है। उन्‍होंने कहा मामले की जांच की जाएगी। हादसे में जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
कमिश्‍नरी में बढ़ा इंदौर का क्राइम ग्राफ, 30 दिन में 9 हत्‍याएं, कमिश्‍नर बोले- 1600 अपराधियों की कुंडली तैयार