• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2023
  3. आईपीएल 2023 न्यूज़
  4. Sanju Samson denied Yashsvi Jaiswal a ton in this seaon with final flourish
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 12 मई 2023 (15:10 IST)

अपने कप्तान के कारण ही शतक पूरा नहीं कर पाए यशस्वी जायसवाल, जानिए कैसे

अपने कप्तान के कारण ही शतक पूरा नहीं कर पाए यशस्वी जायसवाल, जानिए कैसे - Sanju Samson denied Yashsvi Jaiswal a ton in this seaon with final flourish
पिछले मैचों में टारगेट का पीछा करते हुए लगातार तीन हार के बाद भी Rajasthan Royals ने IPL के 56th मैच में Kolkata Knight Riders (KKR) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैंसला लिया और KKR के दिए गए टारगेट का कुछ इस अंदाज में पीछा किया कि IPL दर्शक दंग रह गए। Rajasthan Royals ने 149 का टारगेट युवा खिलाड़ी, Yashasvi Jaiswal और कप्तान Sanju Samson की दमदार परियों की मदद से सिर्फ 13.1 ओवर में ख़त्म किया।

13वे ओवर की आखरी गेंद पर कुछ ऐसा जिसे देख दर्शकों को वह वाक्या याद आया जब Mahendra Singh Dhoni ने 2014 T-20 World Cup में Virat Kohli को खेल ख़त्म करने और विनिंग स्कोर जडने के लिए आखरी डिलीवरी की गेंद को ब्लॉक किया था। यह मैच South Africa के खिलाफ खेला जा रहा था जिसमे Team India दिए गए 173 के टारगेट का पीछा कर रहा थी और विराट कोहली उस मैच में एक दमदार पारी खेल रहे थे।
19वे ओवर की आखरी गेंद तक स्कोर बराबर हो चूका था और धोनी स्ट्राइक पर थे लेकिन उन्होंने Dale Steyn की डाली गई गेंद को ब्लॉक किया और कोहली को खेल के विजयी रन बनाने के लिए कहा, विराट ने ऐसा किया भी, उन्होंने अगली बाल पर एक चौक्का मारकर नाबाद 72(44) रनों की पारी खेली।

KKR और RR के बीच गुरुवार के मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ। Yashswi Jaiswal यशस्वी जायसवाल स्कोर का पीछा करते हुए सिर्फ 13 गेंदों में आईपीएल के इतिहास का सबसे  तेज अर्धशतक जड़ चुके थे। उनके साथ टीम के कप्तान, संजू सेमसन खेल रहे थे जिन्होंने यशस्वी जायसवाल के अर्धशतक के बाद तेज गति से रन बनाने शुरू किये। 13वे ओवर की आखरी गेंद थी जहाँ टीम को जीतने के लिए सिर्फ तीन रनों की आवश्यकता थी और संजू सेमसन स्ट्राइक पर थे। उस वक़्त यशस्वी जायसवाल अपने शतक से सिर्फ 6 रन दूर थे। इस गेंद पर KKR के स्पिनर Suyash Sharma ने लेग साइड पर गेंद फेंकी, जो जानबूझकर वाइड गेंद डालने का प्रयास लग रहा था।

सेमसन उनका यह कदम समझ गए थे और उन्होंने उस गेंद को जानबूझ कर ब्लॉक किया ताकि यशस्वी जायसवाल अगली गेंद पर छक्का मार अपना शतक पूरा करे या विजयी रन स्कोर करे।यशस्वी अगली गेंद पर छक्का मार इस सीजन का अपना दूसरा शतक तो नहीं बना पाए लेकिन उन्होंन चौक्का लगा कर अपनी टीम के लिए विनिंग स्कोर जड़े जो उनके लिए एक यादगार लम्हा था।
उन्होंने इस मैच में 47 गेंदों पर 98 की नाबाद पारी खेली। वहीँ कप्तान सेमसन से 29 गेंदों पर 48 रन बनाए। युवा खिलाड़ी, यशस्वी जायसवाल के प्रति टीम कप्तान संजू सैमसन के इस हावभाव और खेल भावना को देखकर ट्विटर पर लोगों ने ट्वीट और फोटो पोस्ट कर संजू की तारीफ की।
ये भी पढ़ें
IPL 2023 के दौरान Jio Cinema पर वीडियो व्यू की संख्या 1300 करोड़ तक पहुंची