• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2023
  3. आईपीएल 2023 न्यूज़
  4. Jofra Archer set to get a whopping full time deal from Mumbai Indians
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 12 मई 2023 (14:02 IST)

जोफ्रा आर्चर को फुल टाइम डील ऑफर करेगी Mumbai Indians, वे तय करेंगे कि जोफ्रा इंग्लैंड के लिए खेलेंगे या नहीं

Mumbai Indians करेगी तय कि जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड के लिए खेलेंगे या नहीं

जोफ्रा आर्चर को फुल टाइम डील ऑफर करेगी Mumbai Indians, वे तय करेंगे कि जोफ्रा इंग्लैंड के लिए खेलेंगे या नहीं - Jofra Archer set to get a whopping full time deal from Mumbai Indians
IPL की सबसे सफल टीम Mumbai Indians के खिलाड़ी, Jofra Archer भले ही इस वक़्त अपनी टीम के साथ उपस्थित न हो लेकिन उनकी टीम उन पर भरोसा कर उन्हें एक फुल टाइम कॉन्ट्रैक्ट का प्रस्ताव देने के लिए सोच रही है।

डेली मेल (Daily Mail) के मुताबिक मुंबई इंडियंस उनके तेज गेंदबाज, जोफ्रा आर्चर को 10 करोड़ से अधिक कीमत की फुल टाइम डील ऑफर करने के लिए तैयार है। अगर जोफ्रा इस कॉन्ट्रैक्ट पर अपने हस्ताक्षर कर इसे स्वीकार करते हैं तो नियमों के मुताबिक ECB (England Cricket Board) को इंग्लैंड टीम के लिए उन्हें चुनने के लिए MI फ्रैंचाइज़ी से अनुमति लेनी होगी। जोफ्रा आर्चर पूरी तरह से फिट न हो पाने के चलते 2 ही दिन पहले रिहैबिलिटेशन पर ध्यान देने के लिए स्वदेश लौटे हैं।

जोफ्रा की रिकवरी और फिटनेस पर ईसीबी द्वारा नजर रखी जा रही है। Mumbai Indians के पास दुनिया भर में महिला आईपीएल टीम (WIPL) सहित कुल पांच फ्रेंचाइजी हैं और जोफ्रा आर्चर वर्तमान में आईपीएल और SA20 ( साउथ अफ्रीका टी-20 लीग) में उनके लिए खेल रहे हैं।

यदि वह एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर अपने हस्ताक्षर करते हैं तो जोफ्रा आर्चर मुंबई इंडियंस के लिए सभी चार लीगों के लिए खेल सकते हैं, फिर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को जोफ्रा आर्चर को अपनी टीम में चुनने के लिए मुंबई फ्रेंचाइजी से अनुमति लेनी होगी। इस साल भी वे मुंबई इंडियंस के लिए केवल 5 ही मैच खेल पाए थे जिनमे उनका प्रदर्शन साधारण ही रहा था। वे इस आईपीएल में 5 मैचों में 9.50 की इकॉनमी रेट के साथ केवल 2 विकेट ही अपने नाम कर पाए हैं।
ये भी पढ़ें
अपने कप्तान के कारण ही शतक पूरा नहीं कर पाए यशस्वी जायसवाल, जानिए कैसे