शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 2 girls who went to see the fair in UP Fatehpur were kidnapped and gang-raped
Written By
Last Modified: मंगलवार, 14 मार्च 2023 (00:58 IST)

यूपी के फतेहपुर में मेला देखने गई 2 नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर गैंगरेप

Rape
लखनऊ। उत्तर प्रेदश के फतेहपुर जिले में मेला देखने गईं 2 नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर 6 युवकों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस सिलसिले में 6 लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही लड़कियों का मेडिकल करवाया गया है। इस दौरान 5 अन्य लड़कियों के अपहरण की कोशिश भी की गई।
 
घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इस मामले में 6 लोगों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। 
 
जानकारी के मुताबिक 7 लड़कियां हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सेनपुर गांव में सोभन सरकार का मेला देखने गई थीं। यह मेला 5 दिनों तक चलता है। इसी दौरान 6 युवकों ने 2 नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर लिया। उनकी 5 अन्य सहेलियों का अपहरण करने की कोशिश भी इन युवकों ने की थी, लेकिन एक लड़की के चिल्लाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने 5 लड़कियों को बचा लिया।
 
फतेहपुर एसपी राजेश कुमार सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि मेला देखने गईं दो नाबालिग लड़कियों के साथ 6 लड़कों ने गैंगरेप किया है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।  
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 
ये भी पढ़ें
बिहार में पानी पर बवाल, 3 साल में गई 112 लोगों की जान