गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. fight for water in bihar, 112 people dies in 3 yrs
Written By
Last Modified: मंगलवार, 14 मार्च 2023 (07:44 IST)

बिहार में पानी पर बवाल, 3 साल में गई 112 लोगों की जान

बिहार में पानी पर बवाल, 3 साल में गई 112 लोगों की जान - fight for water in bihar, 112 people dies in 3 yrs
पटना। बिहार विधानसभा में भाजपा ने दावा किया कि राज्य में पिछले 3 साल में जल विवाद से संबंधित घटनाएं बढ़ गई हैं। राज्य में पानी की लड़ाई में काफी खून बहा है। NCRB के आंकड़ों के अनुसार, बिहार में पानी की लड़ाई में 112 लोगों ने अपनी जान गवाई है।
 
बिहार भाजपा ने सोमवार को दावा किया कि बिहार सरकार की हर घर में पाइप के जरिए जल पहुंचाने की योजना विफल रही है। राज्य में पिछले 3 साल में पानी को लेकर हुई हिंसा में 112 लोगों की मौत हुई है।
 
भाजपा विधायक संजय सरावगी ने प्रश्नकाल के दौरान विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि बिहार 2021 में पानी से संबंधित अपराधों के मामले में देश के राज्यों की सूची में सबसे ऊपर रहा। उन्होंने कहा कि बिहार 2021 में जल विवाद से संबंधित अपराधों को लेकर राज्यों की सूची में सबसे ऊपर रहा।
 
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में देश में जल विवाद से संबंधित हत्या के 67 मामले हुए, जिनमें से 29 मामले बिहार में हुए। यह अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक संख्या है। राज्य में पिछले तीन साल में पानी से संबंधित हिंसा की घटनाओं में 112 लोगों की मौत हो गई।
 
ये भी पढ़ें
आज अरविंद केजरीवाल भोपाल से करेंगे AAP का चुनावी शंखनाद, मुफ्त गारंटी और ओपीएस की बहाली मुख्य चुनावी मुद्दा