सम्बंधित जानकारी
- पराली पर BJP के आरोपों पर गोपाल राय का जवाब, केंद्र का काम कर रही है दिल्ली सरकार
- पंजाब में इस साल बढ़ी पराली जलाने की घटनाएं, सीपीसीबी ने जारी किए आंकड़े
- एक एकड़ पर खर्च मात्र 30 रुपए और पराली बन जाएगी खाद
- पराली जलाने से दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में, दीपावली पर स्थिति ऐसी ही रहने की आशंका
- दिल्ली सरकार ने पराली समस्या का निकाला आसान और सस्ता समाधान
Parali burn | यूपी में पराली जलाने वाले किसानों पर लगा 1.92 लाख का जुर्माना
बलिया (यूपी)। प्रशासन ने जिले में पराली जलाने के 39 मामले प्रकाश में आने के बाद इस संबंध में अब तक किसानों पर 1.92 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है तथा 2 लेखपाल व 2 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी एचपी शाही ने बताया कि जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर सैटेलाइट से नजर रखी जा रही है।
उन्होंने बताया कि जिले में अब तक ऐसे 39 मामलों की पुष्टि हुई है तथा पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। साथ ही सिकंदरपुर तहसील के 2 लेखपाल व 2 पंचायत सचिव पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
शाही ने बताया कि अब तक 1.92 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है जिसमें 15 हजार रुपए जमा भी हो चुके हैं। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे पराली नहीं जलाएं ताकि प्रशासन को ऐसी कार्रवाई नहीं करनी पड़े।
(भाषा)
