1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. yogi government to give free gas cylinder on diwali

मुफ्त मिलेगा गैस सिलेंडर, योगी सरकार का महिलाओं को दीपावली गिफ्‍ट

yogi government diwali gift
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दीपावली पर महिलाओं को एक-एक गैस सिलेंडर मुफ्त देने का फैसला किया है। इसका फायदा 1.75 करोड़ लोगों को मिलेगा।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से प्रदेश की बहनों को दीपावली में एक-एक गैस सिलेंडर फ्री में देने जा रहे हैं।
 
योगी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत साल में 2 सिलेंडर मुफ्त में देने का फैसला किया है। पहले सिलेंडर दीपावली पर और दूसरा सिलेंडर होली पर मुफ्त मिलेगा। इस योजना पर सरकार के 2312 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
 
योगी कैबिनेट ने मंगलवार को ही योजना को मंजूरी दे दी। इसके लिए आधार अपडेट कराना अनिवार्य है।
अगला लेख
एमपी चुनाव में विंध्य पर BJP का फोकस, सीएम शिवराज ने जारी किया विंध्य के विकास का रोडमैप, रीवा में नड्डा की चुनावी सभा