शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. Petrol Diesel rates on 22 august
Written By
Last Updated : रविवार, 22 अगस्त 2021 (08:53 IST)

Petrol Diesel Price : 1 माह बाद सस्ता हुआ पेट्रोल, घटे डीजल के दाम

Petrol Diesel Price : 1 माह बाद सस्ता हुआ पेट्रोल, घटे डीजल के दाम - Petrol Diesel rates on 22 august
नई दिल्ली। पेट्रोल कंपनियों ने राखी पर लोगों को महंगाई से राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम घटा दिए हैं। 1 माह बाद पेट्रोल के दाम घटाए गए हैं। पेट्रोल की कीमतों में 20 पैसे की कमी गई वहीं डीजल के दाम 10-20 पैसे तक की कमी आई है।

पेट्रोल के दाम लंबे समय से स्थिर थे और पेट्रोल के भाव में आखिरी बार 18 जुलाई को बदलाव हुआ था। अब करीब एक महीने बाद पेट्रोल की कीमतों में कमी की गई है।

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 101.64 89.07
मुंबई 107. 66 96.64
कोलकाता 101.93 92.13
चेन्नई 99.32 93.66
दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल 101.64 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, डीजल 89.07 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107. 66 रुपए प्रति और डीजल के दाम 96.64 रुपए प्रति लीटर है।

कोलकाता में पेट्रोल का दाम 101.93 रुपए जबकि डीजल का दाम 92.13 रुपए लीटर है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 99.32 रुपए लीटर है तो डीजल 93.66 रुपए लीटर है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के सबसे बड़े ग्राहक, अमेरिका में कच्चे तेल की मांग उस तरह से नहीं बढ़ रही है, जैसी अपेक्षा थी। फेडरल रिजर्व ने कोविड-19 के दिए जा रहे प्रोत्साहन पैकेज को समाप्त करने के संकेत बाद शुक्रवार को कारोबार बंद होते समय ब्रेंट क्रूड 1.37 डॉलर प्रति बैरल घट कर 65.18 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड भी 1.27 डॉलर प्रति बैरल कम होकर 62.32 डॉलर पर बंद हुआ।