1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. Petrol 90 rs per litter in Mumbai

लगातार पांचवें दिन बढ़े पेट्रोल- डीजल के दाम, मुंबई में पेट्रोल 90 के पार

Petrol
नई दिल्ली।  सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में आज पेट्रोल 90 रुपए प्रति लीटर के ऊपर निकल गया जबकि राजधानी में दो वर्ष बाद कल ही 83 रुपए के पार निकला था।
 
आज देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल 28 पैसे तक और डीजल 30 पैसे प्रति लीटर तक बढ़े हैं।
दिल्ली में आज पेट्रोल 83.41 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.62 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।
 
वाणिज्य नगरी मुंबई में पेट्रोल 90.01 रुपए और डीजल का दाम 80.20 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई भाव क्रमशः 86.21 और 78.93 रुपए प्रति लीटर हैं। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 84.86 रुपए और डीजल 77.15 रुपए प्रति लीटर हो गया है। (वार्ता)
अगला लेख
भारत को खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, स्टार्क बाहर